{"_id":"63a0acf3989bb10f5601c38d","slug":"232-vials-of-liquor-found-in-sacks-four-smugglers-arrested-ghazipur-news-vns689447265","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बोरे में मिली 232 शीशी शराब, चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बोरे में मिली 232 शीशी शराब, चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
बरईपारा गांव जाने वाले मार्ग के सामने से रविवार की देर रात दो बाइक पर सवार चार शराब तस्करों को पुलिस ने धर-दबोचा। तस्करों की निशानदेही पर प्लास्टिक की बोरी में 232 शीशी शराब समेत सैकड़ाें खाली शीशी, एक तमंचा, कारतूस और दो बाइक बरामद हुई। शादियाबाद पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम को मिली सफलता की जानकारी सोमवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
एसपी ने बताया कि शादियाबाद थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मनिहारी बाजार में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान हंसराजपुर की ओर से संर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी और खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र मनिहारी बाजार पहुंचे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक से कुछ लोग अवैध शराब लेकर बरईपारा गांव की ओर से मुख्य सड़क से कहीं जाने की फिराक में है।
सूचना पर सक्रिय टीम गुरैनी पुल के पहले बरईपारा जाने वाली सड़क गेट के सामने मुख्य मार्ग पर आने-जाने वाले व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग में जुट गई। इस दौरान दो बाइक सवार मुख्य मार्ग से सटे बने गेट पर टीम द्वारा पकड़े गए । तलाशी के दौरान उनके पास मिली बोरी में 200 शीशी शराब बरामद हुई। नंदगंज थाना क्षेत्र के बरठी गांव निवासी तस्कर दीपक यादव के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद तस्करों की निशानदेही पर पुलिस टीम को एक कमरे से 50-50 लीटर शराब और 32 शीशी पैक की शराब, खाली शीशी 512 सफेद रंग प्लास्टिक की, 200 रैपर (स्टीकर) एवं बार कोड मिले। पकड़े गए अन्य तीन तस्करों में बरठी भट्टी निवासी पंकज यादव, खुटवा निवासी प्रदीप कुमार और डंडापुर निवासी पप्पू सिंह यादव हैं। पत्रकार वार्ता के बाद चारों का चालान कर दिया गया।