फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   23 cases against girl accused of raping her, sent to jail

Ghazipur News: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी पर 23 केस, जेल भेजा

Mon, 29 Jul 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
23 cases against girl accused of raping her, sent to jail
करंडा। ढाई साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी अशोक सिंह उर्फ बिल्ला को रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी पर 23 मुकदमे दर्ज हैं। दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर है। उसका बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी से परिवार सहित आसपास के लोग भी खौफ खाते हैं। उसके इस घृणित कार्य के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को घर के पास खेल रही ढाई साल की मासूम के साथ अशोक सिंह उर्फ बिल्ला (50) ने दुष्कर्म किया था। घटना के दौरान परिवार के लोग गांव में ही किसी के निधन होने पर उनके घर गए थे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मासूम के बताने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रात एक बजे तक फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल पर जांच-पड़ताल की। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र भी पीड़ित परिवार से मिलने के बाद थाने पहुंचे। रात तीन बजे तक आरोपी से पूछताछ की गई। पुलिस प्रशासन पीड़िता के स्वास्थ्य की पल-पल खबर लेता रहा। घटना के बाद यह बात सामने आई कि आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति और करतूत से परिवार के साथ ही आसपास के लोग भी परेशान रहते थे। परिजनों के मुताबिक उसकी करतूत के कारण बचपन से ही उसका हाथ-पैर बांधकर मारा-पीटा जाता था। लेकिन, वो बाज नहीं आता था। मासूम के साथ घटना से पहले उसने अपनी पत्नी के साथ भी बदतमीजी की थी। 12वीं पास पत्नी का कहना है कि पति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उधर, पीड़िता और आरोपी की जाति अलग-अलग होने के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल है। थानाध्यक्ष करंडा संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसका बीएचयू में बेहतर इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed