{"_id":"5c9bbc4dbdec2213ec6226d3","slug":"21553710157-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिला 71 हजार 500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिला 71 हजार 500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। रबी विपणन वर्ष 2019-20 में गेहूं की खरीद के लिए शासन की ओर से जिले को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस वर्ष 71 हजार 500 मीट्रिक टन का लक्ष्य सौंपा गया है। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 56 क्रय केंद्रों का चयन किया गया है। जबकि ग्यारह क्रय केंद्रों का प्रस्ताव दिया गया है।
पहली अप्रैल से होने वाली गेहूं की खरीद के लिए शासन की ओर से जिले को इस वर्ष बीते वर्ष की तुलना में अधिक लक्ष्य सौंपा गया है। पिछले वर्ष 54 हजार 500 एमटी लक्ष्य निर्धारित कर विभिन्न संस्थाओं के 76 क्रय केंद्र खोले गए थे। इस दौरान 71235 एमटी की खरीद की गई थी। इस वर्ष 71 हजार 500 एमटी का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभिन्न एजेंसियों के 56 क्रय केंद्रों का चयन किया गया है। जिन संस्थाओं के केंद्रों का चयन किया गया है उनमें विपणन के 16, पीसीएफ के 22, यूपी एग्रो दो, पीसीयू चार, कर्मचारी कल्याण निगम तीन, नेफेड आठ एवं एफसीआई का एक केंद्र शामिल है। इन संस्थाओं को खरीद का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार विपणन को 32 हजार 500, पीसीएफ 23 हजार, एग्रो दो हजार, पीसीयू, कर्मचारी कल्याण निगम एवं एफसीआई को तीन-तीन हजार तथा नेफेड को पांच हजार एमटी खरीद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नेकाफ ने छह एवं पंजीकृत सहकारी समिति की ओर से पांच सहित कुल 11 क्रय केंद्र का प्रस्ताव सौंपा गया है। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि गेहूं की खरीद सीधे किसानों से की जाएगी। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। जो कृषक खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में धान खरीद के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, उन्हें गेहूं विक्रय के लिए पुन: पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। पंजीकरण प्रपत्र में यथा आवश्यक संशोधन करते हुए रकबे में अपने हिस्से एवं अपने हिस्से में बोए गए गेहूं के रकबे की घोषणा करते हुए पंजीकरण प्रपत्र को लॉक करना होगा।
विज्ञापन
लघु-सीमांत कृषकों से दो दिन खरीद
गाजीपुर। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त किसानों को उतराई, छनाई, सफाई के लिये 20 रुपये प्रति कुंतल की दर से सरकार करेगी ऑनलाइन भुगतान। लघुु एवं सीमांत कृषकों के गेहूं क्रय के लिए मंगलवार एवं शुक्रवार आरक्षित है। किसी भी सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 18001800150 अथवा अपने तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।