{"_id":"5bd8a621bdec22699b1495f6","slug":"21540924961-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तक से रेणु को समझने में सहायता मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तक से रेणु को समझने में सहायता मिलेगी
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। श्री सिद्धेश्वर प्रसाद प्रज्ञा संस्थान के तत्वावधान में डा. रणविजय सिंह की पुस्तक फणीश्वरनाथ रेणु की युग चेतना का लोकार्पण स्थानीय कार्यालय पर हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. जनार्दन राय ने कहा कि इस पुस्तक से रेणु को समझने में सहायता मिलेगी। आंचलिकता रेणु का एक महत्वपूर्ण गुण है।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपन्यासकार रामावतार ने कहा कि हर पुस्तक चाहती है कि उसकी समीक्षा हो। साहित्यकार पुस्तक के माध्यम से ही जीवित रहता है। माधव कृष्ण ने संपूर्ण पुस्तक को एक ईमानदार प्रयास बताया। रामबदन राय ने कहा कि रेणु का अंचल ग्रामीण परिवेश है और उन्हें रामविलास शर्मा ने ठीक से समझा है। डा. श्रीकांत पांडेय ने रेणु की लोकप्रियता को रेखांकित किया। डा. रणविजय सिंह ने बताया कि शिक्षक राजनीति के दबावों में इस पुस्तक को लिखना कितना आश्वस्तिकारक है। इस अवसर पर डा. सतीश, कमलाशंकर यादव, संजय कुमार, दयाशंकर राय, दिनेशचंद्र शर्मा, सूर्यकुमार सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, गिरजाशंकर पांडेय, मारकंडेय सिंह, विश्वमोहन शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डा. मांधाता सिंह ने की।