फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   डीएम से मिलकर पत्रक सौंपेंगे कटान पीड़ित

डीएम से मिलकर पत्रक सौंपेंगे कटान पीड़ित

Thu, 23 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
डीएम से मिलकर पत्रक सौंपेंगे कटान पीड़ित
करंडा(गाजीपुर)। बड़हरिया, रफीपुर और दीनापुर गांव के कटान पीड़ितों की बैठक बुधवार को बड़हरिया गांव में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि जल्द ही स्वाभिमान संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी के बालाजी से मिल कर प्रतिनिधि मंडल पत्रक सौंपा जाएगा। मांग किया जाएगा कि जलपोतों को गंगा के बीच धारा से निकाला जाए। क्योंकि किनारे से गुजरने से कटान का खतरा और बढ़ रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि गंगा का जलस्तर घटने से कटान प्रभावित गांवों के लोगों में कटान न होने से थोड़ी राहत है, लेकिन गंगा में चलने वाले जलपोतों के गांवों के किनारे से ही चलने से लोगों में आक्रोश है। कहा कि जबसे जलपोत किनारे से चलने लगे, तभी से कटान प्रारंभ हुई है। जलपोत जिस मार्ग से चलते हैं, वहां पानी की गहराई सबसे अधिक हो जाती है और बाढ़ के समय वही गहराई मुख्य धारा बनने के कारण कटान का मुख्य कारण बन जाती है। यदि जलपोत गंगा की बीच धारा से चलते तो कटान का प्रभाव इतना अधिक नहीं होगा और किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि गंगा में समाने से बच जाती। किसानों ने आरोप लगाते हुए कटान रोकने के नाम पर अधिकारी और जनप्रतिनिधि वर्षों से आश्वासन की घुट्टी पिलाते चले आ रहे हैं। उनकी तरफ से कटान को रोकने का कोई ठोस उपाय नहीं किया जा रहा है, जिससे हर वर्ष गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने पर किसानों को अपनी भूमि से हाथ धोना पड़ रहा है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द स्वाभिमान संगठन के जिलाध्यक्ष डा. देवेश सिंह के नेतृत्व में कटान पीड़ित जिलाधिकारी से मिलेंगे। उन्हें पत्रक सौंप यह मांग करेंगे तो जलपोतों को गंगा की बीच धारा से गुजारा जाए, जिससे किनारे पर कटान न हो। बैठक में रामअवतार, रमापति, राजनरायन, तेजनरायन, सुखराम, कमला, बहादुर, सुजीत, भानुप्रताप, पिंटू, हरिदयाल, मनीष, उमेश, कप्तान, प्रमोद, विकास, राजू, गोविंद आदि कटान पीड़ित उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed