फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गुल रही बती, भीषण गर्मी में बेहाल रहे हजारों उपभोक्ता

गुल रही बती, भीषण गर्मी में बेहाल रहे हजारों उपभोक्ता

Mon, 20 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गुल रही बती, भीषण गर्मी में बेहाल रहे हजारों उपभोक्ता
गाजीपुर। सोमवार को 33 हजार लाइन में फाल्ट होने से पीरनगर विद्युत उपकेंद्र पर दर्जनों मुहल्लों की बिजली आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। इससे हजारों उपभोक्ता गर्मी में बेहाल रहे। शाम को पानी के लिए लोगों को हैंडपंपों और कुओं तक की दौड़ लगानी पड़ी। बेहाल लोग विद्युत विभाग को कोसते हुए अब-तब बिजली आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

आज सुबह करीब दस बजे पशु अस्पताल पास के 33 हजार की भूमिगत केबिल में फाल्ट हो गया। इससे पीरनग र विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। कचहरी, डीएम आवास, पत्थरघाट, गोराबाजार, सिंचाई विभाग चौराहा, सिद्धेश्वरनगर, शास्त्रीनगर, विकास भवन, सिकंदरपुर, नवापुरा सहित दर्जनों मुहल्ला की बत्ती गुल हो गई। लोगों ने सोचा कि शायद कही खराबी हुई होगी, उसे दुरुस्त कर अब-तब सप्लाई शुरु कर दी जाएगी, लेकिन जब घंटों बाद भी बिजली का दर्शन नहीं हुआ तो लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोग यह पता करने में जुट गए कि आखिरकार बत्ती क्यों गुल है और कब तक आएगी। तमाम लोग विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए। जिन लोगों ने ईन्वर्टर लगा रखा था, घंटों बत्ती गायब होने से वह भी निर्धारित समय पर बंद हो गए। जिनके पास जेनरेटर की सुविधा थी, उन्होंने उसे चलाकर ईन्वर्टर की बैट्री का चार्ज कर लिया, लेकिन पास नहीं था, वह गर्मी में उलझन के बीच पसीना पोछते रहे। बिजली पर आधारित सभी कारोबार ठप पड़े। शाम होते ही पानी को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई। प्यास बुझाने के लिए लोगों को हैंडपंपों और कुओं तक की दौड़ लगानी पड़ी। लोग बार-बार अधिकारियों और विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर यह पता लगाते रहे कि कब तक बिजली आएगी। देर शाम साढ़े सात बजे तक बिजली का दर्शन नहीं हुआ था और उपभोक्ता परेशान थे। इस संबंध में नगर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि पशु अस्पताल के पास जलनिगम द्वारा पाइप का काम करते समय भूमिगत 33 हजार लाइन की केबिल को काट दिया गया। फाल्ट को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी से खुदाई कराई जा रही है। फाल्ट ठीक होते ही सप्लाई सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed