{"_id":"5b6dd3364f1c1ba03e8b638b","slug":"21533924150-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण से संबंधित आकृतियों को हाथों पर उकेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण से संबंधित आकृतियों को हाथों पर उकेरा
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर(गाजीपुर)। नगर स्थित ज्ञान भारती हाईस्कूल में शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा चार से कक्षा 12 तक की छात्राओं की प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण संरक्षण रखा गया था। इसके तहत छात्राओं ने एक से बढ़कर एक पर्यावरण से संबंधित आकृतियों को अपने साथी के हाथों पर बनाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक सौम्यप्रकाश बरनवाल ने किया। इस दौरान कुल सात ग्रुप बनाए गए थे। प्रत्येक ग्रुप में 10 बच्चे शामिल थे। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने हाथों में मेहंदी से पेड़-पौधों के साथ ही उन्हें न काटने की अपील करते हुए आकृतियां बनाई थीं। इसके अलावा कई छात्राओं ने हाथों में अलग-अलग तरह की डिजाइनों को बनाया था। प्रबंधक श्री बरनवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों को पढ़ाई के साथ ही उनके अंदर के अन्य हुनर को बाहर निकालने के लिए आयोजित की जाती हैं। प्रतियोगिता को विषय विशेष पर रखने का मुख्य उद्देश्य उन्हें उनके समाज के प्रति दायित्वों से भी रूबरू कराना होता है। बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा। निर्णायक की भूमिका में साजदा खान, कंचन एवं अर्चना पांडेय थीं। इस मौके पर शैक्षणिक निदेशक शशिकांत यादव, प्रधानाध्यापक प्रमोद मिश्र, कांति सिंह, वंदना मिश्र आदि उपस्थित थीं।