{"_id":"5b4793074f1c1bbe248b61c6","slug":"21531417351-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर प्रमासपा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर प्रमासपा ने दिया धरना
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। छह सूत्री मांगों को लेकर प्रगतिशील समाज पार्टी ने गुरुवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। इस मौके पर वाराणसी मंडल अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बिंद ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों सरकारें गूंगी और बहरी हो गई है।
उन्होंने कहा कि बीस जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। देश में बढ़ते शोषम, अत्याचार, अन्याय, भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। प्रत्येक युवाओं को रोजगार दिलाकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाया जाए। दोरही शिक्षा व्यवस्था की बाजारीकरण समाप्त करके सभी के लिए एक समान किया जाए। गरीब, मेहनत कश मजदूरों को नि:शुल्क बिजली एवं पानी दिया जाए। समस्त मजदूरों की मजदूरी 500 किया जाए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेंद्र अस्थाना, शेरू बिंद, राजेश तिवारी, कन्हैया बिंद, जिलाध्यक्ष सीताराम बिंद, रामदरश, दूधनाथ, लल्लन, ध्यानचंद, शिवकुमार, रामाशीष, ओमप्रकाश, संजय, भृगुनाथ, राजेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद थे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामवृक्ष बिंद तथा संचालन दीपक बिंद ने किया।