फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पंद्रह से चलने लगेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

पंद्रह से चलने लगेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Mon, 09 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पंद्रह से चलने लगेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
सैदपुर(गाजीपुर)। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन सैदपुर विधानसभा सभा के बरठी, जेवल, छपरा मोड़ एवं खोजनपुर में कई जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हम दो बार सांसद रहे नहीं सोचा था कि गाजीपुर से कभी ट्रेन चलेगी लेकिन आज देश के हर कोने के लिए गाजीपुर से ट्रेन उपलब्ध है। 15 जुलाई से वाराणसी-बलिया रुट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने लगेगी जिससे लोगों के समय की बचत होगी। इससे पहले करंडा मंडल अध्यक्ष पवनजय पांडेय, अमरेश गुप्ता, हरेंद्र यादव, दिनेश सिंह, भगवान दुबे के नेतृत्व में परमेठ पुल पर उनका माल्यार्पण कर मोटरसाइकिल काफिले के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, सुनील सिंह, शिवपूजन राम, सरोजेश कुमार सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, ओमप्रकाश राय, श्यामराज तिवारी, देवव्रत चौबे, मुराहू राजभर, कमलेश पांडेय, केपी गुप्ता, सचिदानंद सिंह, इंद्रदेव प्रजापति, नीतू जायसवाल, रामधीरज शास्त्री, प्रवीण सिंह, तेरसू यादव, दुर्गा सिंह, दिलीप गुप्ता, सोमारु चौहान, शशिकांत शर्मा, अजय राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed