फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चला अभियान

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चला अभियान

Thu, 31 May 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चला अभियान
सेवराई (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर गुरुवार को पुलिस प्रशासन का डंडा चला। उप जिलाधिकारी सेवराई एसपी श्रीवास्तव द्वारा अपराह्न तीन बजे भदौरा बस स्टैंड से करहिया तक ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान के तहत कुल 16 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिससे ट्रक चालकों एवं ट्रक मालिकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए ओवरलोड वाहन चालक अपनी गाड़ियों को इधर- उधर हटाते देखे गए। निर्माणाधीन ताड़ीघाट बारा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के चलने से जहाँ जाम की स्थिति बनी हुई थी, वहीं सड़क के निर्माण में अवरोध के साथ ही सड़क में कई जगह दरारें भी आनी शुरू हो गई हैं। जिसकी शिकायत कई बार कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा उप जिलाधिकारी महोदय से की गई थी साथ ही ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया जा रहा था कि गहमर पुलिस द्वारा ओवरलोड ट्रक वाहनों से मोटी रकम लेकर धड़ल्ले से संचालन कराया जा रहा है। जिससे आए दिन जाम की स्थिति के साथ-साथ दुर्घटनाएं हो रही हैं एवं निर्माणाधीन ताड़ीघाट बारा मार्ग में अवरोध उत्पन्न होने के साथ-साथ सड़कें टूट रही हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी सेवराई ओवरलोड वाहनों के खिलाफ गुरुवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए 16 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। जिससे वाहन चालकों और ट्रक मालिकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस बाबत उप जिलाधिकारी सेवराई एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि कई बार से ओवरलोड वाहनों के चलने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया है। इसमें 16 वाहनों को ओवरलोड पाते हुए उन्हें विभिन्न मामलों के तहत कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed