फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शिक्षामित्रों और शिक्षा प्रेरकों ने प्रशिक्षण का बहिष्कार किया

शिक्षामित्रों और शिक्षा प्रेरकों ने प्रशिक्षण का बहिष्कार किया

Sat, 23 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों और शिक्षा प्रेरकों ने प्रशिक्षण का बहिष्कार किया
मुहम्मदाबाद। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के 353 एवं जहूराबाद विधानसभा के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के 116 बीएलओ को प्रशिक्षण देकर विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण तीन पालियों में हुआ। प्रशिक्षण का शिक्षामित्रों एवं शिक्षा प्रेरकों ने बहिष्कार किया। उनका कहना था कि जब उनको शिक्षक नहीं माना जा रहा है तो उनसे बीएलओ का कार्य न लिया जाए। इस पर तहसीलदार ने उनसे इस शिकायत को लिखित रूप में देने की बात कही लेकिन वह बिना शिकायत किए ही चले गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार मोहनलाल गुप्ता ने कहा कि विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 26 दिसंबर से 31 जनवरी 2018 तक होना है। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि के दौरान 31 दिसम्बर, 7 जनवरी, 21 एवं 28 जनवरी को पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। श्री गुप्ता ने आयोग द्वारा जारी विभिन्न बिंदुओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव एवं रजिस्ट्रार कानूनगो ह्रदयनारायण भी मौजूद रहे। तहसील सभागार में विधानसभा क्षेत्र 378 मुहम्मदाबाद भाग संख्या एक से 52, 57 से 99 तक एवं भाग संख्या 115 से 195 तक एवं भाग संख्या 206 से 211 तक के बीएलओ का प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुआ। भाग संख्या 213 से 283 तक 12 बजे से दो बजे तक विधानसभा 377 जहूराबाद के भाग संख्या 327 से 442 तक दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक हुआ। प्रशिक्षण में संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed