फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   निकाय चुनाव में सपा और कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी

निकाय चुनाव में सपा और कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी

Sat, 02 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में सपा और कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी
गाजीपुर। जिले में तीन नगरपालिका परिषदों एवं पांच नगर पंचायत के चुनाव परिणामों से भाजपा के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है वहीं विधानसभा चुनाव के समय आनन-फानन में बसपा में शामिल हुए अंसारी बंधु आठ में से चार निकायों में बसपा को विजय दिलाकर अपनी राजनीतिक पकड़ को साबित करने में सफल रहे हैं। इस चुनाव में सपा और कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर मैदान में उतरी भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने बड़ी सफलता के लिए जमकर पसीना बहाया। गाजीपुर में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के अलावा संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने पूरे जिले के विभिन्न निकायों में चुनावी नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। इसके अलावा सांसद भरत सिंह, विधायक डा. संगीता बलवंत, विधायक सुनीता सिंह, विधायक अलका राय, एमएलसी विशाल सिंह चंचल के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी चुनाव प्रचार किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ का गृह जिला होने के बावजूद निकायों के चुनाव परिणाम से भाजपा को करारा झटका लगा है। भाजपा दो निकायों नगरपालिका परिषद गाजीपुर एवं नगर पंचायत सादात में जीत हासिल कर अपनी सीट पर कब्जा बरकरार रखने में सफल रही है। भाजपा के बड़े नेताओं के पसीना बहाने से जिले के एक भी निकाय में उसे बढ़त नहीं मिल पाई। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी बसपा ने अंसारी बंधुओं का साथ पा जाने से जिले की 8 निकायों में से 4 नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद, जमानिया एवं नगर पंचायत बहादुरगंज और सैदपुर में विजय दर्ज कर अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज की है। उधर सपा एवं कांग्रेस जिले में पूरी तरह विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed