{"_id":"5a072ac84f1c1bda538bc5bd","slug":"21510419144-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीन गडकरी के आगमन को लेकर तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीन गडकरी के आगमन को लेकर तैयारी शुरू
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का 20 नवंबर को जनपद में आना तय है। उनके आगमन की तैयारी को लेकर भाजपा दफ्तर पर केंद्रीय रेल और संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें लंका मैदान में होने वाले विशाल सभा को सफल बनाने पर चर्चा की गई और आम जनता से सभा में हिस्सा लेने का आह्वान किया गया।
रेल राज्यमंत्री मनोज सिंहा ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं को भरपूर समय दिया। उनकी समस्याएं सुनीं और उसके निस्तारण का आश्वासन भी दिया। श्री सिन्हा ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 20 नवंबर को प्रात: 11 बजे लंका मैदान में आयोजित कार्यक्रम और विशाल जनसभा को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी संबोधित करेंगे। साथ ही गाजीपुर की विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास वहां की संचार सुगमता पर निर्भर करता है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे रेल, सडक, जलयात्रा सहित संचार के क्षेत्र मे अप्रत्याशित विकास कार्य हुए हैं। जिसका परिणाम स्वरूप क्षेत्र के विकास की गति तेज हुई है। कार्यक्रम की सफलता के लिए मंडलवार समीक्षा कर तैयारी का जायजा लेते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से मन से लगने का आह्वान किया। इस मौके पर पार्टी के काशी प्रांत के उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, विधायक संगीता बलवंत, सुनीता सिंह, सुनील सिंह, ओमप्रकाश राय, सच्चिदानंद राय, सिद्धार्थ राय, रामनरेश कुशवाहा, अच्छे लाल गुप्ता, विनोद अग्रवाल, प्रवीण सिंह, रत्ना सरोज, रमाकांत सिंह, अनिल यादव, सोमारु चौहान, चतुर्भुज चौबे, अवधेश राजभर, परिक्षीत सिंह, शशिकान्त शर्मा आदि थे।