फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हमलावरों की गिरफ्तारी शीघ्र कराने का आश्वासन दिया

हमलावरों की गिरफ्तारी शीघ्र कराने का आश्वासन दिया

Sun, 22 Oct 2017 11:38 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
हमलावरों की गिरफ्तारी शीघ्र कराने का आश्वासन दिया
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फाकराबाद चटटी के पास उर्वरक विक्रेता सिद्धनाथ सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। रविवार को स्थानीय विधायक अलका राय ने प्रतापपुर जाकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया। हमलावरों की गिरफ्तारी शीघ्र कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रतापपुर निवासी सिद्धनाथ सिंह यादव की फाकराबाद चटटी पर उर्वरक की दूकान है। सात अक्तूबर की रात में खाना खाने के बाद जब दूकान पर सोने जा रहे थे हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। दूसरे दिन सुबह धान के खेत में उनका शव पाए जाने पर परिजनों को जानकारी हुई। नाराज ग्रामीणों द्वारा फाकराबाद चट्टी पर चक्काजाम किया गया। वहां पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने 24 घंटे में हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया था। पुलिस ने आपसी पट्टीदारी के झगड़े को आधार मानकर कई युवकों को थाने पर लाकर पूछताछ की लेकिन एक पखवारा बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं। इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय विधायक के प्रतापपुर पहुंचने पर उपस्थित ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत की। विधायक अलका राय ने दोषी पुलिस कर्मियों की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करने के साथ ही हत्यारों के शीघ्र पकड़े जाने के लिए पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने का आश्वासन दिया। उनके साथ आनंद राय, पीयूष राय, कृपाशंकर राय, चंदन, मंगला यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed