फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छह पेट्रोल पंपों की डीलरशिप निरस्त करने की अनुशंसा

छह पेट्रोल पंपों की डीलरशिप निरस्त करने की अनुशंसा

Tue, 11 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
छह पेट्रोल पंपों की डीलरशिप निरस्त करने की अनुशंसा
गाजीपुर। घटतौली के आरोप में प्रशासन ने जिले के छह पेट्रोल पंपों की डीलरशिप निरस्त करने की अनुशंसा की है। इसके बाद से संबंधित कंपनियों ने उन पंपों पर आपूर्ति रोक दी है। इससे पेट्रोल पंप संचालकों में अफरा-तफरी मची हुई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी संजय खत्री की ओर से बीते जून माह में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर पेट्रोल पंपों की जांच कराई गई थी। इस दौरान कुछ पंपों की मशीनों में पल्सर से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पांच पंपों के पल्सर में टैंपरिंग एवं एक में घटतौली की शिकायत मिली थी। इन पेट्रोल पंपों में गोराबाजार स्थित अंकित फ्यूल सप्लाई स्टेशन, गाजीपुर पेट्रोल सप्लाई कंपनी विशेश्वरगंज, किसान सेवा केंद्र सरायदरौली बाराचवर, अग्रवाल ट्रेडर्स मुहम्मदाबाद, जन्मभूमि फिलिंग स्टेशन करंडा तथा संत बूला लालसाहब फिलिंग स्टेशन सजना भांवरकोल शामिल है। प्रशासन की इस कार्रवाई पर गाजीपुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि प्रशासन की यह कार्रवाई एक पक्षीय है। अगर पंपों पर शिकायत मिली तो उसकी विधिवत जांच होनी चाहिए। उसके बाद अगर गड़बड़ी की पुष्टि होती है तब कार्रवाई होती लेकिन जांच रिपोर्ट आने से पहले ही प्रशासन ने डीलरशिप निरस्त करने की अनुशंसा कर दी। इस मामले में 12 जुलाई को एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed