फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पर्यावरण सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई

पर्यावरण सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई

Thu, 06 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई

विज्ञापन
गाजीपुर। शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में वन महोत्सव के तहत पौधरोपण का कार्यक्रम गुरुवार को भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों एवं अध्यापकों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई।

देवकली संवाददाता के अनुसार सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की ओर से श्री हनुमान सिंह इंटर कॉलेज परिसर में महोत्सव की शुरूआत मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. संगीता बलवंत ने पूजन-अर्चन कर पंचवटी की स्थापना के लिए बरगद का पौध रोपित कर किया। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में छात्राओं ने गीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, प्रभागीय निदेशक आरसी श्रीवास्तव, डीके सिंह, सदानंद, आरके सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रबंधक डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं संचालन क्षेत्रीय वनाधिकारी उमाशंकर द्विवेदी ने किया। सादात संवाददाता के अनुसार जिले के बेसिक एवं राजकीय विद्यालयों में पौधरोपण और शपथ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव ने विद्यालय परिसर में एक दर्जन पौधरोपण कराया। इस कार्यक्रम में पंकज प्रसाद, रमाशंकर राय, बाला, लखंदर यादव, प्यारेलाल कनौजिया आदि ने भाग लिया। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार वन विभाग रेंज बाराचवर के रेंजर सुरेश राम के नेतृत्व में क्षेत्र के गोपीनाथ पीजी कॉलेज देवली सलामतपुर के छात्र-छात्राओं को पौधरोपण तथा पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि भासपा के राष्ट्रीय सचिव संतोष पांडेय ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। कार्यक्रम से पहले छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर संरक्षक राकेश तिवारी, प्राचार्या डा. सुधा त्रिपाठी, श्रवण कुमार मिश्रा, जगदंबा चौबे, योगेश यादव, अंजना तिवारी आदि थीं। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार श्री गांधी इंटर कॉलेज ढोटारी में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य छविनाथ मिश्र ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन का प्रमुख कारण है वृक्षों की कमी एवं उनकी कटाई। इसलिए हम सबको पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परिसर में कई तरह के पेड़-पौधे लगाए। पर्यावरण सुरक्षा एवं संतुलन के लिए छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में श्रीराम सिंह, श्रीनिवास सिंह, संजय कुमार भारती, जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार मिश्र, अरविंद कुमार राय, चंद्रमा सिंह यादव, बलजीत यादव, सुरेंद्र सिंह, बजरंगी राम, सुरेंद्र यादव, अजहर अली, सुभाष राम आदि उपस्थित थे। जखनिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बारोडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक आलोक रंजन ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए। इस अवसर पर ज्योति पांडेय, विभा दूबे, विनोद मौर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed