{"_id":"595e79f24f1c1b1c148b4651","slug":"21499363826-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुआबाग में एक घंटा जाम में परेशान रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुआबाग में एक घंटा जाम में परेशान रहे राहगीर
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। गुरुवार को दिन में नगर के महुआबाग में एक घंटा तक आवागमन करने वालों को जाम का सामना करना पड़ा। भीड़ में आगे-पीछे निकलने को लेकर लोगों में किचकिच होती रही। जाम में सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और युवतियों को हुई। एक घंटा बाद आवागमन सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
आज दिन में करीब 11 बजे शहर के महुआबाग स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के पास जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों के पहिए की कौन कहे, लोगों के पैर भी पूरी तरह से थम गए। जाम का आलम यह था कि एक कदम भी आगे बढ़ पाना लोगों के लिए संभव नहीं हो पा रहा था। वाहनों के आगे-पीछे करने को लेकर भीड़ में फंसे लोगों में किचकिच होती रही। धक्का-मुक्की के बीच भीड़ में फंसी महिलाएं और युवतियां परेशान रहीं। मौसम ठंडा होने के बाद भी भीड़ में लोगों के माथे से पसीना टपकता रहा। भीड़ से निकलने में लोग पूरी तरह से असहाय दिखे। कचहरी और मिश्रबाजार आने वाले बाइक और चारपहिया सवारों की नजर जैसे ही जाम पर पड़ रही थी, इसका सामना न करना पड़े। इसके लिए वह वाहनों को घुमाकर दूसरे रास्तों से निकलते रहे। करीब एक घंटा बाद आवागमन सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।