{"_id":"59553f7c4f1c1b2a5a8b47dc","slug":"21498759036-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में लगी आग, अफरा-तफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में लगी आग, अफरा-तफरी मची
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर के महुआ बाग स्थित शुभ्रा कांपलेक्स में गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शार्ट-सर्किट से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति हो गई। इससे भीषण गर्मी में लोगों में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
महुआबाग में विद्युत सप्लाई करने के लिए विभाग की तरफ से जीवन बीमा आफिस के पास शुभ्रा कांपलेक्स में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक शार्ट-सर्किट से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जब तक आसपास के लोग आग को बुझाने की कोशिश करते, तब तक तेज लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और विद्युत विभाग को दी। जलने के दौरान ट्रांसफार्मर फट न जाने, इसका आशंका से आसपास के दुकानदार सहमें रहे। मार्ग पर आवागमन करने वाले लोग भी ट्रांसफार्मर से काफी दूर खड़े रहे। कुछ ही देर में मौके पर दो फायर की गाड़ी पहुंच गई। विभाग के जेई अविनाश कुमार भी पहुंच गए। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह से मार्ग पर करीब आधा घंटा तक आवागमन में अवरोध बना रहा। ट्रांसफार्मर जलने की वजह से महुआबाग क्षेत्र के आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान रहे। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र के जेई अविनाश कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लगी। ट्राली ट्रांसफार्मर लगवाकर करीब पांच बजे तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।