फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वेलफेयर महोत्सव में नौ जून को होगा गाजीपुर डांस फेस्ट

वेलफेयर महोत्सव में नौ जून को होगा गाजीपुर डांस फेस्ट

Mon, 01 Apr 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
वेलफेयर महोत्सव में नौ जून को होगा गाजीपुर डांस फेस्ट
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की कार्यसमिति एवं साधारण सभा के सदस्यों की बैठक क्लब के प्रधान कार्यालय पीरनगर पर रविवार को हुई। इसमें क्लब के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गाजीपुर वेलफेयर महोत्सव का आयोजन नौ जून को होगा। इसके अंतर्गत‘‘गाजीपुर डांस फेस्ट 2019’’ कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में क्लब के जनपद गवर्नर पवन पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश भर के लोकनृत्य के प्रतियोगियों को सम्मिलित किया जाएगा। इसके मुख्य निर्णायक आकृष्ट डांस एकेडमी दिल्ली के डांस डाइरेक्टर हिमांशु कटारिया होंगे। इस प्रक्रिया में देश के विभिन्न शहरों में रजिस्ट्रेशन एवं ऑडिशन की व्यवस्था विभिन्न तिथियों पर की जाएगी। बताया कि मुख्य रूप से पटना, दिल्ली, लखनऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, इलाहाबाद, वाराणसी एवं गोरखपुर में ऑडिशन की व्यवस्था की गई है। जबकि अन्य प्रदेशों के जिलों के लिए ऑनलाइन ऑडिशन होगा। सभी ऑडिशन को संपन्न कराने के लिए क्लब के सदस्य संजय वर्मा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दो टीमों का चयन किया गया है। इसमें अविनाश मल्होत्रा, सोनू, सिद्धार्थ, सुजीत सिंह, सौरभ पटेल, प्रमोद, राजेश महतो, बाबूलाल, अमित एवं अनिल का चयन किया गया।
विज्ञापन

क्लब के पीआरओ अविनाश आनंद एवं कोषाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद के संयुक्त प्रस्ताव पर इस कार्यक्रम के लिए क्लब आडिटर डॉ. जीतेंद्र कुमार को कार्यक्रम प्रभारी तथा धर्मेंद्र जायसवाल को संयोजक, जबकि प्रद्युम्न जायसवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर धीरेंद्र त्रिपाठी, सूर्यरेख मणि, प्रमोदबिंद, सत्यदेव दुबे, गोपी सिंह कुशवाहा, राम नगीना प्रजापति, रामनाथ कुशवाहा, अजय दुबे, सतेंद्र श्रीवास्तव, राहुल प्रताप मिश्रा, नौशाद अहमद एवं रामकुमार विश्वकर्मा आदि थे। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed