{"_id":"5bf6ed19bdec224161759d40","slug":"201542909209-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को कार्रवाई कर समस्याओं के निस्तारण करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को कार्रवाई कर समस्याओं के निस्तारण करने का निर्देश
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा-महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई कर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
महिलाओं के उत्पीड़न में पति द्वारा छोड़ने, दूसरी शादी करने, घर-ससुराल वाले प्रताड़ित करने का मामला संज्ञान में आया। इसमें लगभग 20 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें विभिन्न महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया गया। गीता देवी ने पति द्वारा दूसरी शादी करने एवं बच्चों के भरण पोषण के लिए गुहार लगायी। उन्होंने उपस्थित विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि ऐसे प्रकरण संज्ञान में आते ही कार्रवाई कर तत्काल निस्तारण किया जाय। शिक्षा विभाग की मीरा दूबे की जीपीएफ कटौती एवं पांच वर्ष से वेतन न मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुपस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रकरण की जांच कर निस्तारण करने को कहा। बैठक में मीरा श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (भू/रा) अजय अवस्थी, सीओ सदर महिपाल पाठक, महिला थाना एसओ, अपर उपजिलाधिकारी सदर रमेश मौर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, ईओ नगरपालिका, खंड शिक्षा अधिकारी कासिमाबाद आदि उपस्थित रहे।