{"_id":"5bd0b510bdec22695c1f5688","slug":"201540404496-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप-ट्रैक्टर की टक्कर में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप-ट्रैक्टर की टक्कर में चालक की मौत
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहां(गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पतार गांव के पास मंगलवार रात ट्रैक्टर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी।
ताजपुर गांव निवासी हरिहर राजभर का पुत्र पिकअप चालक सुरेश राजभर (38) ताजपुर के मुर्गा व्यवसायी सलाहुद्दीन अंसारी का मुर्गा लेने पिकअप वाहन से ताजपुर डेहमा से लेकर सकलडीहा जा रहा था। इसी दौरान रात करीब नौ बजे पतार गांव के पास मुहम्मदाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और घायल होकर चालक सुरेश उसमें फंस गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर पास ही स्थित ईंट भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला। अभी लोग घायल को स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सोच ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही परिवार के लोग वहां पहुंच गए और चीख-पुकार करने लगे। पुलिस बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पत्नी की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया।