{"_id":"5b9167eb867a55019a1f7ac4","slug":"201536255979-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपकेंद में घुसा पानी, आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत उपकेंद में घुसा पानी, आपूर्ति ठप
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। गुरुवार को भोर में अचानक हुई मूसलाधार बारिश से नगर के कई इलाके में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लगातार तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश नगर के लोगों के लिए मुसीबत बन गई। बारिश का पानी प्रकाशनगर पावर हाऊस में जमा होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। पूर्वांह्न नौ बजे तक मौसम साफ हो गया और तीखी धूप निकल गई। पावर हाऊस में घुसे घुटने भर पानी को किसी तरह साफ कराया गया और दो बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
गुरुवार को भोर में तेज बारिश होते ही शहर की बिजली गुल हो गई। करीब सात बजे तक जमकर बारिश होने लगी। लगातार तीन घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण प्रकाशनगर स्थित विद्युत उपकेंद्र में पानी प्रवेश कर गया। आलम यह रहा कि बारिश का पानी कार्यालय के भीतर, सीढ़ियों तथा दरवाजों के नीचले हिस्से में भर गया। उपकेंद्र पर लगे कई बड़े ब़ड़े ट्रांसफार्मरों, उनके आधार तथा इधर-उधर फैले विद्युत तारों आदि में भी पानी घुस गया। इस स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने आपूर्ति बंद कर दी। भोर से लेकर दोपहर बाद तक आपूर्ति ठप होने से पूरे शहर की बिजली गुल रही। गोराबाजार, पीरनगर, लंका, ददरीघाट, महुआबाग, मिश्रबाजार, कलक्टरघाट, टेढ़वा, रौजा, कपूरपुर, आदि सभी जगहों पर बिना बिजली के लोग बिलबिलाते रहे। करीब ढाई बजे केंद्र का पहला फीडर चला दिया गया। इसके बाद करीब सवा तीन घंटे में दूसरे फीडर को भी चालू कर दिया गया। जिससे कई इलाकों में आपूर्ति शुरु कराई गई। उपखंड अधिकारी नगर शुभम राय ने बताया कि उपकेंद्र प्रकाशनगर में पानी लग जाने के कारण सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई थी। 11 घंटे बाद उपकेंद्र से पानी निकलने पर किसी तरह आपूर्ति शुरु की गई।