{"_id":"5b439ab44f1c1b05278b570d","slug":"201531157172-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा अध्यक्ष ने इओ को पत्रक सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा अध्यक्ष ने इओ को पत्रक सौंपा
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय तथा आसपास के क्षेत्र में रात्रि में हो रही बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन असामान्य हो गया है। इस मामले में सोमवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एहसान जफ़र की अगुवाई में सभासदों का एक प्रतिनिधि मंडल बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्रक सौंपा तथा इसके निदान की मांग की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि रात्रि में 10 बजे से 12 बजे तक कटौती हो रही है वह बहुत ही गलत समय है। इस कटौती से रात में नींद नहीं आ रही है तथा बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में चोरी की घटना होने की आशंका बढ़ गई है। कहा कि अगर आवश्यक हो तो रात आठ से 10 बजे के बीच कटौती की जाय। जिससे इस भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिल सके और वह चैन की नींद सो सकें। अन्य समस्याओं की चर्चा करते हुए कहा कि स्टेशन पर बिजली कर्मचारी न होने की वजह से लोगों को प्राइवेट कर्मियों का सहारा लेना पड़ता है। समस्या सुनने के बाद अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्रा ने कहा कि इस समस्या को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा कर हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। वहीं जेई तपस कुमार को निर्देश दिया कि तत्काल दो कर्मचारियों को स्टेशन पर फाल्ट ठीक करने के लिए रख दिया जाय। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि धनंजय मौर्या, नरायन दास प्रमोद यादव, आशिम खां, सुरेंद्र चौधरी, विकास जायसवाल, उधव पाण्डेय, एजाज, पंकज निगम, शाहिद नियाजी, सलीम, बृजेश यादव, नुमान, बृजेश जायसवाल, शिवबचन यादव, उमरांव यादव, लाला जायसवाल, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन