{"_id":"5b425a3c4f1c1b84468b55a0","slug":"201531075132-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने किया औषधीय खेती का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने किया औषधीय खेती का आह्वान
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई(गाजीपुर)। क्षेत्र के अमौरा गांव मे औषधीय खेती से अपनी पहचान बना कर राष्ट्रपति पुरस्कार पाने वाले किसान रंगबहादुर सिंह के हर्बल फार्म पर रविवार को मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया तथा जिला उद्यान अधिकारी डॉ एसके वर्मा पहुंचे। अधिकारियों ने आयुर्वेदिक खेती का निरीक्षण कर किसानों को आयुर्वेदिक खेती की तरफ व्यवसायिक रूप से ध्यान देने का आह्वान भी किया।
मुख्य विकास अधिकारी को किसान रंगबहादुर सिंह ने सफेद चंदन का पौधा भेंट किया। सीडीओ ने उपस्थित किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि हर्बल की खेती शुद्ध रूप से व्यवसाय और फायदे की खेती है। इससे किसानों की आय दोगुनी हो जाती है। गाजीपुर में रंग बहादुर सिंह किसानों के लिए रोल मॉडल हैं। इससे पहले दोनों अधिकारी ने उनके खेतों में घूम कर लगे एलोवेरा, रजनीगंधा आदि की फसल को देखा तथा फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी भदौरा को नव-निर्मित चकरोड को शीघ्र इंटरलाकिंग कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अमौरा ग्राम में लक्ष्य के सापेक्ष सभी शौचालयों को भी जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बाद में उन्होंने मां कामाख्या धाम में दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर डा. ओपी सिंह, राजकुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी महेंद्र सिंह, प्रधान अमौरा परमहंस सिंह, दुर्गा चौरसिया, ग्राम पंचायत अधिकारी कविंदर राय, नितेश सिंह, संतोष सिंह आदि उपस्थित थे।