{"_id":"5ab147f04f1c1bb8758b6985","slug":"201521567728-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास बनवाने में कोताही बरतने वालों के खिलाफ तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास बनवाने में कोताही बरतने वालों के खिलाफ तहरीर दी
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (गाजीपुर)।
स्थानीय विकासखंड के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चार गांव के 18 ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास बनवाने में कोताही बरतने पर खंड विकास अधिकारी पवन कुमार ने उन पर मुकदमा दर्ज करने के लिए खानपुर थाने में तहरीर दी। नवागत खानपुर थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि बीडीओ की ओर से थाना क्षेत्र के 18 ग्रामीणों के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास बनवाने में लापरवाही से संबंधित तहरीर मिली है। जांचकर उक्त सभी पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
खंड विकास अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के नेवादा, गोरखा के 11, तेलियानी के 4, गदनपुर के 2 और सराय सुल्तान के 1 व्यक्ति पर मुकदमा पंजीकृत करने की तहरीर दी गई है। कहा कि इन लोगों के खिलाफ आगामी दो दिनों में रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जो लोग भी प्रधानमंत्री आवास बनवाने में लापरवाही करेंगे, उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने बेघर पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत घर बनवाने के लिए पैसा दिया है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाया जाएगा। उन्होंने अपील की कि जिन पात्रों ने योजना अंतर्गत अभी तक अपने आवास नहीं बनवाए हैं, वह अपने आवास का निर्माण जल्द पूरा करा लें। अन्यथा आगे उन पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश
कासिमाबाद। समाधान दिवस में मौजूद जिला परियोजना अधिकारी ने समाधान दिवस समाप्त होने के बाद ब्लॉक के महाराणा प्रताप सभागार में खंड विकास अधिकारी धनंजय कुमार सिंह सहित सभी सहायक विकास अधिकारियों, सचिव और ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर आवास एवं शौचालय की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कड़े शब्दों में प्रधानमंत्री आवास को अति शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने डेढ़ सौ ऐसे लाभार्थी जिन्होंने आवास का पैसा पाने के बावजूद आवास का निर्माण नहीं किया है और पैसे का दुरुपयोग कर दिया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। परियोजना अधिकारी के इस फरमान से ब्लॉक कर्मचारियों सहित आवास पाने वाले लाभार्थियों एवं ग्राम प्रधानों में हड़कंप मच गया है।