फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मांगें पूरी नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार के साथ बिजली आपूर्ति करेंगे ठप

मांगें पूरी नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार के साथ बिजली आपूर्ति करेंगे ठप

Sun, 11 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार के साथ बिजली आपूर्ति करेंगे ठप
गाजीपुर।
विज्ञापन

विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ की बैठक रविवार को शहर के लंका स्थित डा. अंबेडकर पार्क में हुई। इसमें अधीक्षण अभियंता विद्युत मंडल गाजीपुर के कर्मचारी विरोधी आचरण एवं भेदभावपूर्ण नीतियों एवं 12 सूत्री मांगों का आज तक निराकरण न होने पर रोष व्यक्त किया गया। चेतावनी दी गई कि अगर 19 मार्च तक मांगें पूरी नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार करते हुए विद्युत आपूर्ति ठपकर 20 मार्च को धरना-प्रदर्शन के साथ ही अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने कहा कि संघ के सदस्यों की 12 सूत्री ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए हमलोग निरंतर पत्राचार, मौखिक वार्ता एवं धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अधीक्षण अभियंता का ध्यान आकर्षिक कराते रहे हैं लेकिन लिखित समझौता वार्ता के बाद भी आज तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई। इस कारण विद्युत उपकेंद्रों पर कार्यरत टीजी-2 कर्मचारियों को अपनी नौकरी खतरे में डालकर विद्युत आपूर्ति करना मजबूरी बन गया है। अधीक्षण अभियंता द्वारा भेदभावपूर्ण नीति अपनाकर प्रतिशोध की भावना से कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि अपने चहेते कर्मचारियों को मनमाफिक पोस्टिंग तथा ईमानदार एवं मेहनती कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहे हैं, जो निंदनीय है। जिला उपमंत्री राजकुमार राम ने कहा कि 19 मार्च तक 12 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी कार्य का बहिष्कार एवं विद्युत आपूर्ति ठपकर 20 मार्च से अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन एवं घेराव करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर संदीप, पुनीत, प्रमोद, संजय, विरेंद्र, सरोज गुप्ता, सुनील कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, राकेश, उमेश, गुलाब, तारकेश्वर, योगेश प्रजापति, अरविंद पाल, प्रभंश, मुनेंद्र, संतोष, हरदेव, कृष्ण प्रताप एवं विनय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed