फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शिविर में 485 मरीजों का किया गया नि:शुल्क परीक्षण

शिविर में 485 मरीजों का किया गया नि:शुल्क परीक्षण

Thu, 08 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
शिविर में 485 मरीजों का किया गया नि:शुल्क परीक्षण
गाजीपुर। स्व. राम सिंहासन राय की तृतीय पुण्यतिथि पर जमानिया तहसील क्षेत्र में स्थित लहुआर गांव में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन महावीर होम्योपैथिक क्लीनिक भोजूबीर वाराणसी की तरफ से किया गया। इसका उद्घाटन उनकी पुत्र वधू शांति राय ने किया। शिविर में कुल 485 मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण के साथ उनमें दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर डा. अंबरीष कुमार राय ने कहा कि स्व. राम सिंहासन राय गरीब एवं असहायों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहा करते थे। उन्हीं की विचारधाराओं पर चलने का काम किया जा रहा है ताकि गरीबों का इलाज आसानी से हो सके। होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें पुराने एवं जटिल रोगों का इलाज संभव है। शिविर के बाद एक समारोह का आयोजन किया। इसमें ग्राम के वयोवृद्ध सूर्यनाथ राय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उप जिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह को कमला प्रसाद राय ने स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर वाराणसी से आए चिकित्सक डा. एके सिंह, डा. डीके पांडेय, डा. अरविंद तिवारी, डा. प्रमोद गुप्ता, मनोज राय आदि उपस्थित थे। संचालन अरुण कुमार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed