{"_id":"5a5107f84f1c1b36198b52d1","slug":"201515259896-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुआ विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुआ विचार-विमर्श
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन के प्रबंध कार्यकारिणी की मासिक बैठक कैप्टन सुरेंद्र बहादुर राय की अध्यक्षता में एसोसिएशन कार्यालय पर शनिवार को हुई। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन सुरेंद्र बहादुर राय ने कहा कि सैनिक बंधु की बैठक कराने के लिए पिछली बैठक में जिलाधिकारी के सामने बात रखी गई थी। उन्होंने सहमति प्रदान करते हुए 20 जनवरी को सैनिक बंधु की बैठक की स्वीकृति दी है। यह बैठक दिन में साढ़े 12 बजे राइफल क्लब में होगी। जो सैनिक बंधु शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए परेशान हैं, अपनी समस्या इस बैठक में डीएम के सामने रख सकते है। कहा कि 12 अगस्त को मेजर जनरल उपाध्याय जी गाजीपुर आए थे। उन्होंने वार्ता के दौरान आश्वस्त किया था कि अक्टूबर 2017 से लोकल पर्चेज की सीमा 205 लाख हो जाएगी। 7 दिसंबर को हुई पूर्व सैनिकों की रैली से पहले कर्नल यशवंत ने स्पष्ट किया था कि अगले महीने जनवरी 2018 से लोकल पर्चेज की सीमा 2.5 लाख हो जाएगी। लेकिन बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि अब तक 50 हजार की सीमा ही बरकरार है, जिसके परिणाम स्वरूप सैकड़ों सैनिक एवं उनके परिवारों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ती है। इस प्रकार उनको आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। इसकी पूरी जिम्मेदारी ईसीएचएस प्रशासन वाराणसी की है। बैठक में कैप्टन चंद्रिका सिंह यादव, राम सुरेश राय, रामअवध सिंह, सुबेदार अंगद शर्मा, दिवाकर राय, सर्जन राम, सत्यनारायण यादव, रामकरेश यादव, मोतीचंद सिंह, रामचंद्र राय, सर्वजीत मिश्रा, चंद्रदेव सिंह, विजयशंकर सिंह यादव, परशुराम पांडेय, नरेंद्र राय, राम सिंह आदि उपस्थित थे। अंत में 6 फरवरी को दिन में 12 बजे एसोसिएशन कार्यालय में अगली बैठक करने का निर्णय लिया गया।
...