{"_id":"5a3a96024f1c1b8b688b9ae8","slug":"201513788930-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट होने से घंटों गुल रही बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट होने से घंटों गुल रही बती
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। रौजा विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार की देर रात फाल्ट होने से सैकड़ों मुहल्लों की बत्ती गुल हो गई। ठंड का मौसम होने से रात में तो लोगों को बिजली का न होना नहीं खला। लेकिन सुबह पानी के लिए हाहाकार मच गया। पानी के लिए ठंड से मौसम के मौसम में लोगों को पसीना बहाना पड़ा। घरों के आसपास स्थित हैंडपंपों और कुओं से लोगों ने किसी तरह थोड़ा-बहुत पानी की व्यवस्था कर काम चलाया। दूसरे दिन बुधवार की देर शाम छब बजे तक आपूर्ति शुरु नहीं हो सकी थी और लोग परेशान रहे। बिजली के अबाव में इस पर आधारित कारोबारी पूरे दिन हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। इस संबंभ में नगर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि रात में करीब तीन बजे फाल्ट होने से रौजा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक उसे फाल्ट को ठीक करने कार्य जारी रहा।
विज्ञापन