{"_id":"59bc0b2e4f1c1b38688b4b35","slug":"201505495854-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू व्हेल गेम में फंसे छात्र का मंडलीय अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू व्हेल गेम में फंसे छात्र का मंडलीय अस्पताल में चल रहा इलाज
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (गाजीपुर)। इंटरनेट के खतरनाक खेल ब्लू व्हेल में 13 स्टेज खेलने वाले ज्ञान भारती स्कूल के छात्र जितेंद्र सोनकर को चिकित्सा के लिए पुलिस अभिरक्षा में शुक्रवार वाराणसी ले जाया गया। इसके बाद वाराणसी के मंडलीय चिकित्सालय दीनदयाल अस्पताल में पुलिस की देख-रेख में उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद विद्यालय ने सख्ती बरतते हुए मोबाइल पर रोक लगा दी है। विद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को मोबाइलों की गहन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान करीब डेढ़ दर्जन मोबाइल पकड़े गए। सभी को जब्त कर लिया गया। छुट्टी के बाद छात्रों के अभिभावकों से बात करने के बाद मोबाइल को वापस किया गया।
ब्लू व्हेल गेम के भंवर जाल में छात्र के फंसने के बाद ज्ञान भारती हाई स्कूल के प्रबंधक काफी सख्त हो गए हैं। विद्यालय प्रबंधतंत्र द्वारा स्कूल के मुख्य द्वार पर छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी ली गई। जिसमें डेढ़ दर्ज से ज्यादा मोबाइल पकड़े गए। छुट्टी के बाद जिन छात्रों के पास मोबाइल मिला था। उनके अभिभावकों से बात कर वापस कर भविष्य में मोबाइल लाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया। विद्यालय प्रबंधतंत्र सौम्य प्रकाश बरनवाल ने कहा कि विद्यालय में मोबाइल लाने का कोई औचित्य नहीं है। अभिभावक किसी भी समय छात्र से संपर्क करने के लिए विद्यालय में लगे बेसिक फोन और सेल फोन पर संपर्क कर सकते हैं। ब्लू व्हेल गेम के जाल में फंसे छात्र जितेंद्र को स्कूल के अध्यापक आशीष जायसवाल द्वारा पकड़ने पर उनसे क्षेत्राधिकारी सर्वेश कुमार मिश्रा ने मुलाकात कर शाबासी दी। साथ ही कहा कि सभी छात्रों को समझाने के साथ उन पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। क्षेत्राधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ ही छात्रों के अभिभावकों से भी इस दिशा में पहल करने की अपील की। कहा कि अभिभावक छात्रों को मोबाइल न दें। अगर सुरक्षा की दृष्टि से देते हैं तो उन पर पूरी नजर रखें।