{"_id":"59b6c7144f1c1bb0488b5d6f","slug":"201505150740-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, 1
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (गाजीपुर)। रविवार की रात कोतवाली क्षेत्र के रामचरनपुर खैरा गांव में ठाकुरों और चौहानों के बीच जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडा चला। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 18 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। इस मामले में दोनों पक्षो की ओर से 28 लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कोतवाली के भीमापार चौकी अंतर्गर्त रामचरनपुर खैरा गांव निवासी सुफेर चौहान और सुनील सिंह के बीच काफी समय से जमीन का विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर रविवार की रात करीब 7 बजे सुनील सिंह के पक्ष के दो युवक चौहान बस्ती में पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच लगभग दो दर्जन और लोग सुनील सिंह के पक्ष के पहुंचकर चौहान बस्ती में लाठी, हाकी, राड से सुफेर चौहान के लोगों को मारना शुरू किया। हमलावरों ने बच्चों और वृद्ध महिलाओं तथा पुरुषों को भी नहीं बख्शा। इस मारपीट में चौहान बस्ती के सुफेर (77), शकुंतला (60), कृष्ण कुमार (45), लाली देवी (58), मटरू (32), इंदू देवी (30), सुमित्रा (35), सिवराती देवी (34), पद्मावती (33), चंदई देवी (60), सुषमा चौहान (25), श्वेता (12), सतीश (10) जबकि दूसरे पक्ष के सुनील सिंह (38), प्रवीण सिंह (23), आलोक (23), निर्मल सिंह (40), घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सुफेर, कृष्ण कुमार, लाली, पद्मावती, चांदनी, चंदई, सतीश तथा सुनील सिंह वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में सुफेर की तरफ से 13 और सुनील की तरफ से 15 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। इस संबंध में कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि घटना की दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है।
....