{"_id":"59568f1e4f1c1b414d8b4954","slug":"201498844958-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त पदार्थ खाने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त पदार्थ खाने से छात्र की मौत
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर (सुहवल)। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में शुक्रवार को एक एमए के छात्र ने जहर खा लिया। इस बात की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी रामबचन कुशवाहा का पुत्र शैलेश कुशवाहा (24) किसी कार्य से जिला मुख्यालय गया हुआ था। वहां से आने के बाद वह अपनी मां और पिता से फार्म भरने के लिए पैसे की मांग करने लगा। युवक के पिता पैसा अगले दिन देने की बात कहकर गांव स्थित अपनी दूकान पर चले गए। इस बात से खिन्न होकर युवक अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी मां ने उसे खाना खाने के लिए कई बार बुलाया लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई। जब युवक की मां कमरे के अंदर गई तो बेहोश पड़े युवक को देख उसके होश उड़ गए। यह देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी युवक के पिता को दी। दूकान से घर पहुंचे पिता उसे ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी होते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सदर कोतवाल सुरेश पांडेय ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।