फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   200 farmers arrived to buy fertilizer, but only 48 bags were distributed.

Ghazipur News: खाद लेने पहुंचे 200 किसान, बंटी सिर्फ 48 बोरी

Tue, 16 Dec 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
200 farmers arrived to buy fertilizer, but only 48 bags were distributed.
मरदह साधन सहकारी समिति बेलसड़ी पर खाद लेने के लिए सोमवार को किसानों की भीड़ नजर आई। 200 किसान खाद लेने के लिए पहुंचे थे लेकिन, वितरण केवल 48 बोरी हुआ। खाद लेने के लिए किसानों को आपस में धक्का-मुक्की करते हुए देखा गया।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति बेलसड़ी पर सुबह से किसान खाद लेने के लिए पहुंचना शुरू कर दिए थे। 10 बजे के बाद खाद वितरण का कार्य शुरू किया गया। इससे किसानों में खाद लेने के लिए हड़बड़ी मच गई। कतारबद्ध किसान आपस में धक्का-मुक्की करने लगे।
विज्ञापन

दिन भर में केवल 48 बोरी खाद का वितरण किया गया। शेष किसान मायूस होकर वापस लौट गए। किसान विक्रमा, सुभाष, धर्मवीर, महादेव, बालकिशुन, सविता देवी, शिवमूरत चौहान, राजू राम, रामप्रवेश, परशुराम, गिरजा, अम्बिका, सुब्बच्चन आदि ने बताया कि तीन दिनों से वह लगातार भोर में आकर खाद के लिए पूरे दिन समिति पर जमे रहते हैं और शाम को मायूस होकर घर लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि निजी दुकानों पर यूरिया महंगे दामों पर बिक रही है। इसी कारण वह समितियों हा चक्कर लगाने को विवश हैं। समिति के सचिव संजय भारद्वाज ने बताया की खाद उपलब्ध है।
नेटवर्क की समस्या के कारण 48 बोरी खाद का वितरण किया गया है। समिति पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। अगले दिन किसानों में वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed