फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   200 families will get relief due to the construction of drain

नाली बनने से 200 परिवारों को मिलेगी राहत

Sun, 01 Aug 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
200 families will get relief due to the construction of drain
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर खुर्द गांव के दुसाध बस्ती में बीते एक दशक से पानी निकासी की समस्या को ग्राम प्रधान ने गंभीरता से लिया और परेशान ग्रामीणों को राहत देने के लिए रविवार को 80 मीटर नाली खोदवा दी। इसके बाद करीब 200 परिवारों को पानी निकासी से राहत मिल गई। इस दौरान तहसील एवं पुलिस विभाग के लोग भी मौजूद रहे। गांव के दुसाध बस्ती स्थित गढ़ही पर अतिक्रमण हो गया है और नाली भी पाट दी गई। इससे गांव में पानी निकासी की समस्या खड़ी हो गई। इसको लेकर ग्रामीण लगातार शिकायत एवं गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद ग्राम प्रधान आशा देवी के प्रतिनिधि ओम प्रकाश ने समस्या की गंभीरता को समझा और तहसील विकासखंड सहित आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पानी निकासी की समस्या को दूर करने की गुहार लगाई, लेकिन मामला सिफर ही रहा। इससे तंग आकर उन्होंने सभी अधिकारियों को जानकारी देते हुए मनरेगा मजदूरों की सहायता से करीब 80 मीटर नाली खोदवाने का फैसला किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश ने बताया कि पानी निकासी की समस्या के कारण कई परिवारों के घरों में पानी घुटनाभर लग जाता था और ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे थे। प्रशासन की मदद से नाली खोदवा दी गई है। इससे करीब 200 परिवारों को राहत मिलेगी और जल जमाव की समस्य समाप्त होगी। इस दौरान कोतवाल रविंद्रभूषण मौर्य रविंद्रनाथ संजय राय घरभरन राय गोवर्द्धन कुशवाहा धर्मदेव कुशवाहा बिहारी कुशवाहा पप्पू पासवान रमेशराम वेदप्रकाश सोनू राय राजू तिवारी सुदामा यादव हरिकेश राय वरुण पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed