फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   20 rebels of BJP suspended for six years, district president's action on recommendation of state president in ghazipur

गाजीपुर: भाजपा के 20 बागी छह साल के लिए निलंबित, प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष की कार्रवाई  

Mon, 26 Apr 2021 08:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Apr 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
20 rebels of BJP suspended for six years, district president's action on recommendation of state president in ghazipur
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

गाजीपुर में भाजपा के जिला पंचायत के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ पार्टी के ही कार्यकर्ताओं द्वारा बागी प्रत्याशी बनकर चुनौती देना महंगा पड़ गया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने 20 कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


 भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाराचवर प्रथम से चुनाव लड़ रही लली राय पत्नी राजेश राय, बाराचवर चतुर्थ से अंजू सिंह पत्नी अजय सिंह, कासिमाबाद द्वितीय से जितेंद्र कुमार सत्यार्थी, कासिमाबाद पंचम से सत्यप्रकाश सिंह पप्पू, मरदह प्रथम से हरिप्रसाद पांडेय, बिरनो तृतीय से विवेकानंद पांडेय, जखनिया द्वितीय से राजेश कुमार सोनकर, जखनिया चतुर्थ से पप्पू गोड़, जखनिया पंचम से लक्ष्मण चौहान, सादात द्वितीय से शशिकला, सादात तृतीय से बृजबाला, सैदपुर तृतीय से मिथिलेश दीक्षित, रेवतीपुर प्रथम इंदू सिंह एवं वंशिका राय, रेवतीपुर द्वितीय से अशोक चौरसिया, रेवतीपुर तृतीय से मनोज कुमार राय, रेवतीपुर चतुर्थ से सुनंदा सिंह, भदौरा प्रथम से ममता सिंह पत्नी भक्ति सिंह, भदौरा चतुर्थ से निशा कुमारी तथा भांवरकोल चतुर्थ से प्रिया उपाध्याय को बागी प्रत्याशी मानते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निलंबित किया गया है। कहा की संगठन से जुड़कर कार्य करने वाला कोई भी व्यक्ति संगठन के निर्णय एवं सिद्धांत विचार की अवहेलना कर संगठन में नहीं बना रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed