{"_id":"6ab0396a7341d89fb903e51b","slug":"20-of-work-on-the-two-story-loco-pilot-rest-room-completed-a-lift-will-be-installed-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-160564-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 2 मंजिला लोको पायलट रेस्ट रूम का 20 फीसदी काम पूरा, लगेगी लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 2 मंजिला लोको पायलट रेस्ट रूम का 20 फीसदी काम पूरा, लगेगी लिफ्ट
विज्ञापन
कासिमाबाद तहसील परिसर स्थित बदहाल सामुदायिक शौचालय। संवाद
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में बनने वाला दो मंजिला लोको पायलट रेस्ट रूम लिफ्ट की सुविधा से लैस होगा। इसके निर्माण पर दो करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसका निर्माण होने से लोको पायलट को आरामदायक माहौल में विश्राम करने की सुविधा मिलेगी। महिला लोको पायलट के रुकने के लिए विशेष कक्षों का निर्माण फरवरी से चल रहा है। रेलवे प्रशासन का दावा है कि अब तक 20 प्रतिशत तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 31 मार्च 2027 तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है।
सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में बनने वाला दो मंजिला लोको पायलट रेस्ट रूम की क्षमता 30 बेड की होगी। सिटी रेलवे स्टेशन के गेट संख्या दो के पास लोको पायलट रेस्ट रूम का निर्माण एक महीने में शुरू हो जाएगा। इस पर दो करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। लोको पायलट रेस्ट रूम में कमरे, किचन, डायनिंग हॉल, शौचालय व बाथरूम की सुविधा रहेगी। साथ ही विद्युतीकरण का कार्य भी होना तय है। वर्ष 2024 में इसका प्रस्ताव भेजा गया था। जनवरी 2025 में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही बजट भी जारी कर दिया गया है।
लाइब्रेरी व योग करने की मिलेगी सुविधा
लोको पायलट रेस्ट रूम को रनिंग रूम कहते हैं, जो लोको पायलटों को ड्यूटी के बाद आराम करने के लिए एक आरामदायक स्थान होता है। इसमें लाइब्रेरी, योग और संगीत के साथ-साथ आराम करने की सुविधा मुहैया होती है।
विज्ञापन
वर्तमान में ग्राउंड कॉलम का कार्य प्रगति पर है। भौतिक कार्य लगभग 20 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। कार्य पूर्ण होने की लक्षित तिथि 31 मार्च 2027 है। - महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल