फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   20 kg hashish, 91 Pudihya smack recovered, 12 arrested

20 किलो गांजा, 91 पुडि़या स्मैक बरामद, 12 गिरफ्तार

Mon, 15 Jun 2015 11:11 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Mon, 15 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
20 kg hashish, 91 Pudihya smack recovered, 12 arrested
मादक पदार्थ की बिक्री पर रोक के लिए चलाए गए अभियान में पांच थानों की पुलिस ने रविवार रात कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक महिला समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 20 किलो 50 ग्राम गांजा और 91 पुडि़या स्मैक बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों के सामने आरोपियों को पेश किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। मादक पदार्थ की बिक्री एवं तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं
विज्ञापन


 जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री की शिकायत मिल रही थी। इस पर रोक लगाने के लिए सभी थानों को निर्देशित किया गया। इसके तहत सभी थानों की पुलिस ने रविवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस
विज्ञापन
विज्ञापन


 दौरान शहर कोतवाली उपनिरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा और श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने काजीमंडी से एक महिला सहित तीन लोगों के गिरफ्तार किया। उनके पास 3 किलो गांजा 150 ग्राम स्मैक (91 पुडि़या) बरामद किया। करंडा उपनिरीक्षक संतोष मिश्र

ने दो लोगों को गिरफ्तार कर 8 सौ ग्राम गांजा, नंदगंज थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी और उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर 2 किलो 20 ग्राम गांजा, सुहवल एसओ प्रवीण यादव ने 1 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ

एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, सैदपुर एसएसआई विकास पांडेय ने एक व्यक्ति के कब्जे से 9 किलो 3 सौ ग्राम गांजा तथा मरदह के उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 2 किलो 250 ग्राम गांजा एवं नोनहरा


 थानाध्यक्ष राजित राम यादव ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार लोगों में रानी, इमित्याजुद्दीन, सुरेंद्र, कमलेश पांडेय, श्रवण राम, संदीप मिश्रा, रुदल, मूसा, संजय, गोपाल पासी, रामजी बिंद, सुभाष सिंह शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed