फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   20 huts to ashes by the fire, scorched midwife

आग से 20 झोपड़ियां राख, दाई झुलसी

Thu, 21 Apr 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
 20 huts to ashes by the fire, scorched midwife
आगजनी के बाद रोते बिलखते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया की मायापुरी दलित बस्ती में गुरुवार की दोपहर आग लगने से 16 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में जच्चा बच्चा केंद्र की दाई दासी (75) और तीन दुधारू पशुओं की झुलसने से मौत हो गई। झोपड़ी में सो रहे दो किशोर भी गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं दूसरी तरफ सुहवल क्षेत्र के युवराजपुर में चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इसी गांव में बगीचे और खलिहान में आग लगने से गेहूं के बोझ जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


दिलदारनगर क्षेत्र के उसिया स्थित मायापुरी दलित बस्ती के राधेश्याम राम की झोपड़ी में गुरुवार की दोपहर एक बजे अचानक आग लग गई। इस घटना में राधेश्याम की पांच, रामकिशुन राम की चार, रामराज की चार और जिऊत राम की तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। झोपड़ी में सो रही राधेश्याम की मां व जच्चाबच्चा केंद्र की दाई दासी देवी (75) और झोपड़ी में बंधी गाय की झुलसने से मौत हो गई। जिऊत राम की दो भैंस की जलने से मौत हो गई। जिऊत राम के दो  पुत्र गुड्डू राम (14) और तूफानी (10) झुलस गए। ग्रामीणों की सूचना पर भी दमकलकर्मी नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन


जमानिया एसडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह और सीओ अनिल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय लेखपाल देवनाथ राम ने बताया कि अग्निकांड में चार परिवारों की कुल 5 लाख की संपत्ति नष्ट हुई है। उधर, सुहवल क्षेत्र के युवराजपुर में बुधवार कि देर शाम आग लगने से चार रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इसमें दो पशु और आग बुझाने का प्रयास करते समय एक युवक झुलस गया। युवराजपुर निवासी सत्येंद्र सिंह परिवार के लोगों के साथ बगल में वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। इसी बीच उनकी दोनों झोपड़ियों में आग लग गई। लोग आग बुझाते कि झब्बल सिंह की रिहायशी झोपड़ी भी आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि इस अगलगी की घटना में सतेन्द्र सिंह की दो रिहायशी झोपड़ी समेत उसमें बंधे दो पशु झुलस गए, वहीं झब्बल सिंह की भी दो रिहायशी झोपड़ियां जलने के साथ ही उसमें रखा सभी घर गृहस्थी व नगदी नष्ट हो गया। आग बुझाने के प्रयास में मृत्युंजय प्रताप सिंह झुलस गए। इसके बाद खलिहान में आग लगने से मंगला सिंह के अरहर के सैकड़ों बोझ जलकर नष्ट हो गए। मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मचारियों ने मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

युवराजपुर के बाड़ क्षेत्र में ही गुरुवार की दोपहर बिजली तार की स्पार्किंग की चिनगारी से युवराजपुर निवासी अर्जुन सिंह के दो बीघे के बगीचे में आग लग गई। उसका गेहूं का डेढ़ सौ बोझ भी राख हो गया। केशव सिंह, मुखराम के गेहूं के बोझ, मुखराम चौधरी जलकर राख हो गए। संतोष व गोरख सिंह का  सैकडों बोझ गेहूं, अरहर, सरपत समेत तीन बीघे में फैला शीशम का बाग आग की भेंट चढ़ गया। लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी।

प्रधान सुहागी देवी ने प्रशासन और राजस्व विभाग को सूचना दी और पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की। क्षेत्रीय राजस्वकर्मी सागर यादव ने मौके का मुआयना किया। विद्युत विभाग खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता एसएन मौर्या ने कहा कि कुछ क्षेत्रीय लोगों ने दबाव डालकर आपूर्ति चालू करा दी थी, अन्यथा यह घटना नहीं होती। उधर, उपजिलाधिकारी जमानिया धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


जमानिया तहसील के देवरिया गांव की राजभर बस्ती में पिछले दिनों अगलगी में सब कुछ गवां बैठे पीड़ितों से गुरुवार को बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर, राज्यसभा सांसद मुनकाद अली और अतुल राय ने मुलाकात की। इस दौरान राहत धनराशि और 25-25 किलो अनाज और दाल दी गई। इस मौके पर मंटू राय, बबलू राय, गुड्डू राजभर, हृदय राजभर, रामप्रकाश गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed