रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव के ताल में मछली मारने पर दो पक्षों में हुई मारपीट और हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को 12 नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की धर-पकड़ को लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि उधरनपुर गांव निवासी दिलीप पटेल ने बृहस्पतिवार की रात तहरीर देकर बताया कि उनका का पुत्र प्रवीण पटेल गांव के ही सात साथियाें के साथ सरकारी तालाब पर मछली मारने के लिए गया था। दोपहर करीब दो बजे गांव के शशि राय उर्फ बव्वन राय हाथ में पिस्टल लिए गाली-गलौज करते हुए मछली मार रहे पुत्र और उसके दोस्ताें को गाली देते हुए दो बार हवाई फायरिंग की। तीसरी गोली पुत्र को जान से मारने की नीयत से मारी। उधर, दूसरे पक्ष के आलोक कुमार राय ने शुक्रवार को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर पिता शशि कुमार राय खेत की ओर जा रहे थे। खेत में पानी भरा है। गांव के विजयमल राजभर, सुगेन्द राजभर, आकाश राजभर उर्फ लुक्की, रामकलेवर राजभर, रोहित पटेल, आकाश राजभर उर्फ साइन पटेल, रोहित राजभर, दिना पटेल, रोशन पटेल, विरेंद्र राजभर, प्रवीण पटेल और सात एवं आठ अज्ञात खेत में मछली पकड़ रहे थे। पिता ने मना किया तो हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर 12 नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।