{"_id":"581f67014f1c1bf57eb37566","slug":"2-dies-including-teen","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से किशोर सहित दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट लगने से किशोर सहित दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
जिले के दो थाना क्षेत्रों में रविवार को बिजली के तार से करेंट की चपेट में आ जाने से किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
गहमर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार निवासी अनमोल प्रसाद का पुत्र चिंटू (17) अपने घर के बाहर बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार के स्पर्श में आ गया। तार के स्पर्श में आते ही चिंटू तेज झटके के साथ दूर गिरकर छटपटाने लगा। आस-पास के लोग इलाज के लिए उसे बाजार में स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकरी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी मुहम्मद अजहर (42) सिऊरा गांव स्थित अपनी जमीन पर भवन का निर्माण करा रहे थे। निर्माण कार्य कर रहे मजदूर के साथ छड़ को सीधा कराते समय छड़ हाईटेंशन तार से छू गया। करंट से मुहम्मद अजहर की मौके पर मौत हो गई। जबकि मजदूर राजपत राम (50) गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे मजदूर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां राजपत का इलाज चल रहा है। लोगों ने इस घटना की जानकरी मृतक मुहम्मद अजहर के परिजनों को दी। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।