फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जाम में दो घंटे तक लोगों ने बहाया पसीना

जाम में दो घंटे तक लोगों ने बहाया पसीना

Mon, 29 Apr 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
जाम में दो घंटे तक लोगों ने बहाया पसीना
गाजीपुर। नगर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। खासकर लंका के इलाके में सड़कों पर दिनभर लंबा जाम लग रहा है। सोमवार को भी सुबह दस बजे से जाम लगने का सिलसिला शुरू हुआ तो वह शाम तक अनवरत चलता रहा। तेज धूप में सड़कों पर जाम से लोग जूझते नजर आए। जाम में फंसे वाहनों को हटाने में ट्रैफिक पुलिस भी फेल साबित हो रही है। राहगीरों का कहना है कि सड़कों पर ठेला खुमचो वालों के अतिक्रमण के चलते भी जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न मार्गों पर लोगों को आए दिन जाम का सामना करना पड़ता है, लेकिन गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित लंका पर हर दिन लोग जाम में फंसते हैं। कभी आधा तो कभी दो से लेकर ढाई घंटा तक वाहनों का पहिया थमता है। सोमवार की सुबह करीब दस बजे लंका पर जाम की जकड़न शुरु हो गई। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। आलम यह था कि बाइकों और चारपहिया वाहनों के निकलने की कौन कहे, पैदल आवागमन करने वालों को भी आगे बढ़ने के लिए सोचना पड़ रहा था। जाम में सबसे पीछे मौजूद लोगों को जब ऐसा लग रहा था कि इतनी जल्दी आवागमन सुचारू होने वाला नहीं है तो वह वाहन को घुमाकर दूसरे मार्गों का सहारा ले रहे थे। जबकि भीड़ में फंसे लोग चाहकर भी वाहनों को नहीं घुमा पा रहे थे। इसलिए वे तेज धूप में पसीना बहाते हुए आवागमन सुचारू होने का इंतजार करते रहे। पुलिस ने काफी प्रयास कर दो घंटा बाद आवागमन सुचारू कराया। इसके बाद लोगों ने राहत की सास ली। लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। परेशान लोगों का कहना था कि मार्ग पर अतिक्रमण और आटो चालकों द्वारा आटो को सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ा करने की वजह से जाम लग रहा है। लंका पुलिस पिकेट पर हर समय पुलिस कर्मी तैनात रहते है, लेकिन उनके द्वारा मनमानी करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, जिसका खामियाजा आवागमन करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed