{"_id":"5cc5d79bbdec22071035671e","slug":"191556469659-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र के कटरिया गांव के पास स्थित मंगला बाबा मंदिर के पास शनिवार की देर रात बाइक और आटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की जहां मौत हो गई। वहीं एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना के बाद चालक आटो सहित फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आटो चालक की तलाश में जुट गई।
क्षेत्र के बड़सरा गांव निवासी सरोज गुप्ता का पुत्र सन्नी गुप्ता (28) गांव के ही कलिंद गुप्ता के साथ किसी कार्यवश बाइक से घर से निकला था। काम समाप्त होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात में करीब नौ बजे कटरिया गांव के पास स्थित मंगला बाबा मंदिर के पास बाइक की आटो से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में जहां सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कलिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक आटो सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल से पूछने के बाद लोगों ने घटना की जानकारी मृतक और घायल के परिजनों को दी। घर करीब होने की वजह से कुछ ही देर में परिवार सहित ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस परिवार वालों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। घायल कलिंद का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई राहुल कुमार गुप्ता की तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर सन्नी की मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। रात के सन्नाटें में परिजनों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी।