{"_id":"5b7da54f42c792465274aac7","slug":"191534960975-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ईपीओएस मशीन से होगा राशन वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ईपीओएस मशीन से होगा राशन वितरण
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं के यहां ईपीओएस मशीनें लगाई जा रही हैं। गांव में लगने वाली मशीन शहर की तुलना में ज्यादा हाईटेक होगी। इसमें कोटेदार के साथ ही कार्डधारक की पूरी कुंडली फीड होगी। राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए की जा रही इस कवायद के तहत तहसीलवार कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत कार्डधारकों को दो रुपये प्रति किलो की दर से गेहूं एवं तीन रुपये की दर से चावल दिया जाता है। अक्सर कार्डधारकों की तरफ से शिकायत की जाती है कि कोटेदार उनको राशन नहीं देते। इस तरह की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तथा राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार की ओर से जतन किया गया है। इसके तहत जिले के नगरीय क्षेत्रों में 114 कोटे की दुकानों से इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ सेल (ईपीओएस) मशीन से राशन का वितरण कराया जा रहा है। शहर में इससे वितरण कराने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर पीओएस मशीन लगाने की बारी आ गई है। नगरीय क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों की 1535 कोटे की दुकानों से इस मशीन से राशन वितरण कराने की तैयारी अंतिम चरण में है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाली मशीन शहर की अपेक्षा ज्यादा आधुनिक होगी। इसमें उचित दर विक्रेता के साथ ही कार्डधारकों का पूरा विवरण दर्ज होगा। ईपीओएस मशीन से राशन वितरण से पहले पूर्ति विभाग की ओर से सभी कोटेदारों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके तहत तहसीलवार विभिन्न ब्लाकों के कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सितंबर माह में मशीन विक्रेताओं को उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद मशीन का इंस्टालेशन का काम किया जाएगा।