फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रेन का ठहराव न होने से छाई मायूसी

ट्रेन का ठहराव न होने से छाई मायूसी

Mon, 13 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन का ठहराव न होने से छाई मायूसी
सादात(गाजीपुर)। क्षेत्र से होकर लखनऊ जाने वाली नई ट्रेन के चलने की खबर सुनकर क्षेत्रीय जनता जहां खुश नजर आ रही थी, वहीं जब इस ट्रेन का ठहराव सादात और दुल्लहपुर न होने की खबर से उनमें मायूसी छा गई। मऊ से लखनऊ जंक्शन तक चलने वाली इस ट्रेन को मंगलवार को संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखाकर मऊ स्टेशन से रवाना करेंगे।
विज्ञापन

यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ दो दिन मऊ से बुधवार और शुक्रवार को रात में 7:45 बजे चलेगी। जबकि लखनऊ से गुरुवार और शनिवार को रात में 8:25 पर प्रस्थान करेगी। यह लखनऊ सुबह 7:20 बजे और मऊ 8:30 बजे पहुंचेगी। प्रति सप्ताह दो दिन यह ट्रेन मऊ से और दो दिन लखनऊ से चलेगी। यह मऊ से चलकर जखनिया, औड़िहार, जौनपुर, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बाराबंकी होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। सादात और दुल्लहपुर स्टेशनों पर इसका स्टॉपेज न होने से क्षेत्र की जनता में मायूसी छा गई है। लखनऊ तक प्रतिदिन यात्रा करने वाले इन दोनों स्टेशनों से 50 से सौ यात्रियों का अनुमान है। क्षेत्रीय लोगों ने संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से सादात और दुल्लहपुर स्टेशनों पर ठहराव और सुल्तानपुर के बाद इसे फैजाबाद न भेजकर सीधे लखनऊ भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed