फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पैसा बदने का झांसा दे 16 हजार उड़ाए

पैसा बदने का झांसा दे 16 हजार उड़ाए

Fri, 13 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पैसा बदने का झांसा दे 16 हजार उड़ाए
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर बाजार में स्थित इलाहाबाद बैंक से गुरुवार को दिन में उच्चकों ने पैसा बदलने का झांसा देकर एक व्यक्ति का 16 हजार रुपये लेकर गायब हो गए। सूचना मिलने पर बैंक पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखते हुए मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

कोठिया गांव निवासी आशीष सिंह आज दिन में करीब 12 बजे मकान निर्माण कार्य के लिए बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में पहुंचा। उसने कैश काउंटर से 100-100 को दो गड्डी 20 हजार निकाला। 100 के नोटों गिनना शुरू किया। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उससे कहा कि मेरे घर शादी पड़ी हुई है, इसलिए छुट्टा पैसे की जरूरत है। आप मुझसे दो-दो हजार के 20 हजार नोट ले ले लीजिए और सौ-सौ की गड्डी मुझे दे दीजिए। इतना कहने के बाद उचक्कों ने दो हजार की नौ नोट तथा सौ की बीस नोट उसके सामने गिनकर दे दिया और सौ-सौ की बीस हजार की गड्डी उससे ले लिया। पैसा गिनने के बाद जैसी ही आशीष उसे जेब में रखने जा रहा था, उसी दौरान एक जालसाज ने कहा कि दीजिए आपके पैसे पर रबर बैंड लगा दें। इस पर आशीष ने पैसा दे दिया। उचक्के रबर लगाकर दूसरा नोट आशीष को पकड़ा दिया, जिसे उसने जेब में रख लिया। इतने में उचक्का बैंक से बाहर निकलकर फरार हो गए। आशीष ने जब पैसा दुबारा गिना तो उसमें केवल दो हजार की एक नोट तथा सौसौ के बीस नोट ही निकले। वह शोर मचाते हुए बैंक में इधर-उधर उचक्कों को ढूंढने लगा, लेकिन उनका पता नहीं चला। उसने तत्काल शाखा प्रबंधक को इसकी सूचना दी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देख मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्ह दी उचक्कों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed