{"_id":"5b2949cb4f1c1bf66e8b9064","slug":"191529432523-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में नाच को लेकर मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में नाच को लेकर मारपीट, पांच घायल
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ताजपुर कुर्रा गांव अंतर्गत यादव के डेरा पर सोमवार की रात बिहार से बारात आई थी। इस दौरान नाच देखने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जिसमें घराती-बराती में हुई मारपीट में करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद डायल 100 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घटना में किसी भी पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
थाना क्षेत्र के ताजपुर कुर्रा के यादव के डेरा निवासी रामराज की लड़की की बारात बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत राजपुर के बहुआरा से आई थी। द्वारपूजा करने के बाद मनोरंजन के लिए नाच का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद नर्तकियों के साथ नाचने के लिए हुए विवाद में कहासुनी और मारपीट होने लगी। घराती पक्ष के नंदकिशोर (20) पुत्र बलवंत, अरविंद (28) पुत्र हरिवंश यादव, चंदन (23) पुत्र बलवंत, सुमंत (40) पुत्र देवदत्त यादव, बच्चा यादव (42) पुत्र सियाराम यादव आदि घायल हो गए। सभी को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद घराती पक्ष में सुलह-समझवता हुआ। इसके बाद किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी। मंगलवार की सुबह बारात सकुशल विदा की गई।