फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पेट्रो दामों में लगातार बढ़ोतरी से देश का आम आदमी हैरान

पेट्रो दामों में लगातार बढ़ोतरी से देश का आम आदमी हैरान

Wed, 30 May 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पेट्रो दामों में लगातार बढ़ोतरी से देश का आम आदमी हैरान
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर हुई। इसमें केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव ने लगातार डीजल एवं पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी पर गहरी चिंता व्यक्त की। कहा कि पेट्रो दामों में लगातार बढ़ोत्तरी से देश का आम आदमी हैरान एवं परेशान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को आम आदमी की बुनियादी समस्याओं से कुछ भी लेना-देना नहीं है। वह झूठी प्रदर्शनी आयोजित कर जनता को बेवकूफ बना रही है। भाजपा सरकार की सारी योजनाएं एवं दिए गए नारे कागजों में ही सिमट कर रह गए हैं। जमीन पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। भाजपा की प्रदेश सरकार केवल अखिलेश यादव की ओर से किए गए कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन कर अपनी पीठ ठोंक रही है। चार वर्षों में देशवासियों को सिवाय झूठ के कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। कहा कि केंद्र सरकार चुनाव के दौरान किया गया कोई भी वादा आज तक पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव बैलट पेपर से कराने की मांग की। बैठक में शिवशंकर यादव, निजामुद्दीन, अमला यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामलाल प्रजापति, केसरी यादव, रामाशीष, अनिल यादव, राकेश यादव, द्वारिका यादव, लड्डन खां आदि उपस्थित थे। संचालन कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed