फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   किशोर-किशोरियों को समान अवसर मिले

किशोर-किशोरियों को समान अवसर मिले

Fri, 06 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
किशोर-किशोरियों को समान अवसर मिले
बहादुरगंज। ग्रामीण विकास संस्थान एवं महिला सशक्तिकरण संस्था ब्रेक-थ्रू के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय परियोजना कार्यालय परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि किशोरियों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के मुद्दे पर इस प्रकार सशक्त करना है कि वह अपने और अन्य लोगों के लिए आवाज उठा सकें। एक ऐसा वातावरण बनाना है जहां किशोर-किशोरियों को समान अवसर मिले। प्रशिक्षक सरिता चौहान ने परियोजना के आधारभूत आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण कर बताया कि सुरक्षित माहौल, रूढ़िवादी सोच, घूमने-फिरने की आजादी एवं साफ-सफाई की कमी के कारण स्कूलों में नामांकन में कमी एवं ड्राप आउट बढ़ रहा है, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रशिक्षक विमलेश तिवारी ने तारों की टोली मंडल पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में जितेंद्र कुमार, सौरभ पांडेय, सूबेदार, प्रमोद यादव, उमाशंकर गुप्ता, रामायण, अमरनाथ मौर्य प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed