फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चेयरमैन और सभासदों के एक गुट में सहमति नहीं बन पाई

चेयरमैन और सभासदों के एक गुट में सहमति नहीं बन पाई

Thu, 11 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
चेयरमैन और सभासदों के एक गुट में सहमति नहीं बन पाई
सैदपुर। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। छह घंटे चली बैठक के बाद भी चेयरमैन और सभासदों के एक गुट में सहमति नहीं बन पाई। गर्म माहौल में बैठक को समाप्त किया गया। बोर्ड की उपस्थिति पंजिका में 15 सभासदों में से केवल 3 ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक गुरुवार को 11 बजे से आरंभ हुई। बैठक में चेयरमैन सरिता सोनकर ने नगर के विकास कार्यों के लिए सभासदों से प्रस्ताव एवं सुझाव मांगे। सभासद दिनेश सेठ ने पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का प्रस्ताव किया। वार्ड 14 के सभासद बृजेश जायसवाल ने बूढ़े महादेव के सुंदरीकरण की मांग की। वार्ड 11 में सभासद सुनील यादव ने जेनरेटर से स्ट्रीट लाइटों को जलाने की मांग की। लगभग 6 घंटे तक चली बैठक में कुछ सभासदों ने नगर पंचायत के एक कर्मी के ऊपर चेयरमैन द्वारा सफाईकर्मी पद की जगह आफिस एवं पारिवारिक कार्य लेने की शिकायत करते हुए कहा कि उक्त कर्मी से उसके पद के अनुसार कार्य लिया जाय। सभासदों ने कहा कि उक्त कर्मी के आवास पर नगर पंचायत के जेनरेटर से विद्युत आपूर्ति की जाती है। वहीं कुछ सभासदों ने पूर्व में खरीदे बिद्युत सामग्रियों के बारे में जानकारी चाही लेकिन चेयरमैन से समुचित जवाब न मिलने पर 12 वार्डों के सभासदों ने हस्ताक्षर से इंकार करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक में सभासद राजकुमार वर्मा, चंदन प्रजापति, मोहसिन खान, सुनील यादव, आलोक यादव, धनपत्ति देवी, मंजू सोनकर, राजेश सोनकर आदि उपस्थित थे। संचालन अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने किया। लेखा लिपिक सुरेंद्र सोनकर ने पूर्व सत्र के कार्यों से सभासदों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed