{"_id":"5a3e92f64f1c1bbd208b85eb","slug":"191514050294-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव पद पर राजेश कुमार गुप्ता निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव पद पर राजेश कुमार गुप्ता निर्वाचित
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। सिविल बार एसोसिएशन के वर्ष 2018 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव शनिवार को हुआ। इसमें सचिव पद के लिए हुए मतदान में राजेश कुमार गुप्ता निर्वाचित घोषित हुए।
सिविल बार एसोसिएशन के सचिव पद के लिए लल्लन राय एवं राजेश कुमार गुप्ता के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कुल 261 नामांकित मतदाताओं में से 238 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी विरेंद्रनाथ श्रीवास्तव की देखरेख में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ जो अपराह्नन 2 बजे तक चला। मतदान के समाप्त होने के बाद मतगणना हुई। इसमें राजेश कुमार गुप्ता को 121 एवं लल्लन राय को 117 मत प्राप्त हुआ। निर्वाचन अधिकारी विरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने सचिव पद पर राजेश कुमार गुप्ता को 4 मतों से विजयी घोषित किया। निर्वाचन परिणाम की घोषणा के बाद राजेश कुमार गुप्ता के समर्थकों ने उन्हें फूलमाला से लाद दिया। अन्य पदों पर एक-एक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन करने के कारण उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों में महेंद्रलाल श्रीवास्तव अध्यक्ष, अमरदेव राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, समता बिंद एवं अब्दुल्ला सिद्दीकी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार गुप्ता सचिव एवं अवधेश कुमार श्रीवास्तव उपसचिव प्रशासन निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन की समाप्ति पर नव निर्वाचित अध्यक्ष महेंद्रलाल श्रीवास्तव एवं सचिव राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ताओं की लंबित मांगों एवं उनकी सुविधाओं के लिए बार पूरा प्रयास करेगा। दीवानी न्यायालय परिसर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में सिविल बार के अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता बार के पूर्व अध्यक्ष नारायण दास अग्रवाल, एवाई अब्बासी, नौशाद हुसैन खां उर्फ चंदा, मनोज श्रीवास्तव, दानिश तौकीर, अक्षयलाल गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।